Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गलती हो गई, दोबारा नहीं आएंगे... युवती से मिलने पहुंचे दो युवक, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शाहजहांपुर में युवती से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया, वीडियो वायरल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

UP Viral Video : शाहजहांपुर जिले में कथित तौर पर एक युवती से मिलने पहुंचे दो युवकों में से एक को पेड़ से बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में एक युवक रस्सी से पेड़ से बंधा दिखाई दे रहा है और लोग उससे नाम और पता पूछ रहे हैं। वीडियो में वह खुद को लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र का रहने वाला बता रहा है। वीडियो में वह कह रहा है, ''हमसे गलती हो गई, दोबारा नहीं आएंगे, माफ कर दीजिए।'' पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने शनिवार को बताया कि आठ साल पहले थाना खुटार के महोलिया वीरन गांव में 28 वर्षीय युवती की शादी हुई थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती की अपने रिश्ते के बहनोई राधे और सोनू से फोन पर बातचीत होने लगी। यही दोनों शुक्रवार दोपहर युवती से मिलने गांव पहुंचे थे। एसपी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि दोनों के युवती से बात करने के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि दोनों युवती का अपहरण करके ले जाना चाहते थे।

Advertisement

एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया है और वह शिकायत दर्ज कराता है तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि राधे और सोनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (महिला के अपहरण से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
×