Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

थोड़ी धूप ज्यादा कोहरा, शीत लहर में दुबका पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई ठंड पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक स्थिति ऐसी ही...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी दिल्ली में मंगलवार को कोहरे और स्मॉग की चादर में लिपटा कर्तव्य पथ। -मुकेश अग्रवाल
Advertisement

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई ठंड

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बताया गया कि हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हुई।

इधर, मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह कोहरा छाने से लोग परेशान रहे। हरियाणा के कई इलाकों में दृश्यता 20 मीटर से भी कम हो गयी। इसके चलते यातायात पर प्रभाव पड़ा। हालांकि कई जगह दोपहर होते-होते धूप निकल आई, लेकिन शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।

Advertisement

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। बताया गया कि हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल पहाड़ों तक सीमित रहेगा, जहां ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Advertisement

रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट, आग से पति-पत्नी और बेटी की मौत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में एक मकान में रूम हीटर के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के सहायक खंड अभियंता अजय विमल (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी की मौत हो गयी। आग मेट्रो अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर लगी। यहां मेट्रो कर्मी रहते हैं।

पश्चिम बंगाल : सियासी पारा ऊपर, मौसम ने सबको चौंकाया

कोलकाता (एजेंसी) : चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में जहां सियासी पारा काफी ऊपर है, वहीं मौसम की चाल ने सबको चौंका दिया है। कोलकाता में मंगलवार को जनवरी का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2012 में यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था जबकि अब तक का सबसे कम तापमान (7.2 डिग्री सेल्सियस) दिसंबर 1965 में दर्ज किया गया था। राज्य के कई अन्य शहरों में भी तापमान दहाई अंक से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी जिलों में शीत लहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहा सीएक्यूएम : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय प्रदूषण निगरानी निकाय को फटकार लगाई। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को दो सप्ताह के भीतर विशेषज्ञों की बैठक बुलाने और बिगड़ते प्रदूषण के प्रमुख कारणों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा, ‘सीएक्यूएम अपने कर्तव्य के पालन में विफल हो रहा है।'

Advertisement
×