Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कांवड़ यात्रा के दौरान बेहोश होकर सड़क पर गिरा कांवड़िया, ICU में भर्ती

पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कांवड़ यात्रा पर निकला 35 वर्षीय एक कांवड़िया आज सुबह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़िए को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया है। पुलिस ने बताया कि उसका इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीतीश गर्ग ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे रिजौर थाना क्षेत्र के फफोतू गांव में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। कांवड़िए की पहचान मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी नाम सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस तैयार है।

Advertisement

Advertisement
×