Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानीपत में CIA वन व सोनीपत STF यूनिट की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड, चार गिरफ्तार

Panipat Encounter: एक बदमाश के पैर में लगी गोली,सिविल अस्पताल में भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत सिविल अस्पताल में बदमाश परमीत, जिसके पैर में गोली लगी है व साथ खडी पुलिस टीम।
Advertisement

Panipat Encounter: पानीपत सीआईए वन व सोनीपत एसटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम की देर रात इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत इसराना कारद रोड पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड के दौरान एक बदमाश परमीत निवासी शहमालपुर के पैर में गोली लगी और उसको पुलिस टीम ने पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Advertisement

पुलिस ने बदमाश परमीत और उसके तीन अन्य साथी देवेंद्र, साहिल और अमन को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से दो विदेशी पिस्टल और एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किये गये है।

Advertisement

सोनीपत एसटीएफ यूनिट के इंचार्ज योगेंद्र दहिया व सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों से अभी गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उनके गैंग में और कौन-कौन शामिल है और बदमाशों ने किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

सूत्रों के अनुसार ये वही बदमाश है, जिन्होंने हाल ही में पानीपत के सेक्टर 12 निवासी व्यापारी से ढाई करोड रूपये की फिरौती मांगी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी बदमाशों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद ही सारा खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
×