Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

झज्जर में चारे से भरा ट्रक चलती कार पर पलटा, 5 युवकों की मौत

झज्जर में मंगलवार की शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार यूपी के और एक झज्जर का बताया जाता है। हादसा चारे से भरे ट्रक के नीचे चलती कार के दब...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
झज्जर में चारे के ट्रक के नीचे दबने से हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। -हप्र
Advertisement

झज्जर में मंगलवार की शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार यूपी के और एक झज्जर का बताया जाता है। हादसा चारे से भरे ट्रक के नीचे चलती कार के दब जाने की वजह से हुआ। हादसे का मुख्य कारण क्या रहा इस बात का अभी पता नहीं लग पाया है। हादसे की सूचना जैसे ही मिली तो पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी व राहगीरों की मदद से कार में दबे युवकों के शवों को बाहर निकाला। हादसा झज्जर के गांव सिलानी के पास रेवाड़ी जाने वाले बाईपास पर हुआ। हादसे व मृतकों की पुष्टि स्वयं मौके पर पहुंचे एसीपी सुरेन्द्र कुमार ने की। एसीपी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां रेवाड़ी बाईपास पर एक हादसा हुआ है। मौके पर पाया गया कि पशुचारे से भरा एक ट्रक चलती कार पर पलट गया। उसी के नीचे दबने से कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement
Advertisement
×