Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मैराथन में आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने दिया CPR; एंजियोप्लास्टी के बाद भी नहीं बची जान, 65 साल के पूर्व वैज्ञानिक की मौत

सातारा हाफ मैराथन के दौरान पुणे के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Half Marathon Incident : महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पश्चिमी घाट में खड़ी चढ़ाई और तीखी ढलान की वजह से देश की सबसे मुश्किल दौड़ में से एक मानी जाने वाली 'सातारा हिल हाफ मैराथन' रविवार को आयोजित की गई जिसमें 7,700 धावकों ने 21.1 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

आयोजकों ने बताया कि पहली बार इसमें भाग ले रहे संजय कदम को सुबह साढे नौ से दस बजे के बीच नीचे की ओर आते समय बेचैनी महसूस हुई। आयोजन के अध्यक्ष उपेंद्र पंडित ने बताया, ''उनके साथ दौड़ रहे मिरज के ह्र्दय रोग विशेषज्ञ रियाज मुजावर ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया । साथ में चल रही एम्बुलैंस भी मौके पर पहुंच गई और उन्हें आपात उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी एंजियोग्राफी हुई।''

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि कदम की एक मुख्य धमनी पूरी तरह से बंद हो गई थी। इसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई और स्टेंट डाला गया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वे स्थिर हो गए। उन्होंने कहा, ''चार घंटे बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।''

Advertisement

Advertisement
×