एआई की मदद से पकड़ा गया 25 साल से फरार आरोपी
करीब 25 साल से फरार लूट के आरोपी को पुलिस ने एआई की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि लूट मामले में आरोपी सैमुअल की कई वर्षों से तलाश कर थी। इसी बीच पुलिस को सैमुअल...
Advertisement
करीब 25 साल से फरार लूट के आरोपी को पुलिस ने एआई की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि लूट मामले में आरोपी सैमुअल की कई वर्षों से तलाश कर थी। इसी बीच पुलिस को सैमुअल की 25 साल पुरानी एक तस्वीर मिली, जिसे एआई की मदद से कई सोशल मीडिया मंचों पर तलाशा गया। सोशल मीडिया में सैमुअल से मिलती-जुलती एक तस्वीर मिली और उसी के जरिए कई सोशल मीडिया साइट को खंगाला गया तो पता चला कि दिल्ली में एक कार का चालान हुआ था जो सैमुअल की पत्नी के नाम से था। अब्बास ने बताया कि चालान के आधार पर दिल्ली के नांगलोई से सैमुअल को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
Advertisement
×

