Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में; खड़गे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- आखिर रोजगार कहां है?

मोदी सरकार ने एक पूरी पीढ़ी का भविष्य खतरे में डाला : खड़गे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। फाइल फोटो
Advertisement

Unemployment In India : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार तक का रास्ता बंद कर दिया है और एक पूरी पीढ़ी का भविष्य खतरे में डाल दिया है। खड़गे ने नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 8.7 करोड़ युवा न तो शिक्षा हासिल कर रहे हैं, न रोजगार में हैं और न ही किसी प्रशिक्षण से जुड़े हैं। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''इनमें करीब 88 प्रतिशत युवा घरेलू कामों में लगे हैं।''

उन्होंने जुलाई 2026 के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) का हवाला देते हुए कहा कि युवाओं में बेरोजगारी दर 15.6 प्रतिशत है, जबकि युवा महिलाओं में यह दर 19.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि स्नातक होने के बाद युवाओं के लिए नौकरियां कहां हैं? उन्होंने दावा किया कि 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के बेरोजगारों में स्नातकों की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत है, जबकि 15 से 25 वर्ष के स्नातकों में बेरोजगारी करीब 40 प्रतिशत है।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि आखिर हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि इस वादे के मुताबिक 12 वर्षों में 24 करोड़ नौकरियां होनी चाहिए थीं, लेकिन सरकारी पद खाली हैं और स्थायी रोजगार की जगह संविदा तथा अंशकालिक काम बढ़ रहा है। खड़गे ने कहा कि महंगी एवं अपर्याप्त शिक्षा, प्रश्नपत्र लीक, भर्ती में देरी, कौशल का बढ़ता अंतर और गुणवत्तापूर्ण नौकरियों की कमी ने एक पूरी पीढ़ी के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों ने शिक्षा व्यवस्था को महंगा किया है और परीक्षाओं पर युवाओं का भरोसा कम हुआ है।

Advertisement

Advertisement
×