Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दिल्ली में 72 घंटे का Operation Sajag, 39 आरोपी गिरफ्तार; चोरी से नशे के कारोबार तक बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के अभियान के तहत 39 अपराधियों को पकड़ा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Police Operation Sajag : दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के 'ऑपरेशन सजग' के तहत कथित चोरों, लुटेरों, झपटमारों, मादक पदार्थों व शराब तस्करों समेत 39 लोगों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर होने वाले अपराध, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, जुआ और अवैध हथियार रखने पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान से चोरी और वाहन चोरी के 15 मामलों को सुलझाया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस ने 16 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें 12 चोरी के या लूटे गए थे। इसके अलावा लगभग तीन लाख रुपये के कृत्रिम आभूषण, सोने की एक चेन और लॉकेट, 78,000 रुपये नकद, 73.18 ग्राम स्मैक, अवैध शराब, चार अवैध चाकू और चोरी या अपराध से जुड़े पांच दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर क्षेत्र से चार कथित अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया और उनके निर्वासन की कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस), आबकारी अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तारियां भी हुईं। इस दौरान जुआ खेलने में शामिल लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास है जिनमें से एक कथित आदतन अपराधी है और उस पर 45 मामले दर्ज हैं।

Advertisement

Advertisement
×