Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

67 साल का इंतजार खत्म जम्मू-कश्मीर पहली बार बना रणजी चैंपियन

जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही उसने 67 साल का इंतजार खत्म किया और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हुबली में शनिवार को विजयी ट्रॉफी के साथ जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम। -प्रेट्र
Advertisement

जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही उसने 67 साल का इंतजार खत्म किया और अपना नाम इतिहास में दर्ज कर दिया। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे। जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन ही बना पाई थी। इस तरह से जम्मू कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली। मैच के पांचवें और अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा के नाबाद शतकों से चार विकेट पर 342 रन बनाए। इस तरह से जम्मू कश्मीर में अपनी कुल बढ़त 633 रन कर दी। बाद में दोनों टीम के कप्तान मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हो गए अौर पहली पारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने ट्रॉफी जीत ली। उधर, जेएंडके के सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए दो करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अनेक नेताओं ने टीम को बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
×