लोकसभा में 543 सीटें स्थायी ही रहें... परिसीमन से पहले तमिलनाडु का बड़ा प्रस्ताव, CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी को परिसीमन के मुद्दे पर पत्र लिखा
Advertisement
Vijay Letter To PM Modi : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि लोकसभा सदस्यों की संख्या को स्थायी रूप से 543 बनाए रखने के लिए संविधान में संशोधन किया जाए।
विजय ने प्रस्तावित परिसीमन के संबंध में 12 अगस्त को तमिलनाडु विधानसभा में पारित प्रस्ताव की ओर प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि "लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या को स्थायी रूप से 543 कर दिया जाना चाहिए।" विजय ने प्रस्ताव की प्रति संलग्न करते हुए इसे लागू करने के वास्ते आवश्यक संवैधानिक संशोधन किए जाने का अनुरोध किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

