हवाई क्षेत्र बंद होने से 350 उड़ानें रद्द
ईरान संकट के कारण 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने से रविवार को भारत में 350 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई हवाई अड्डे पर 125 और दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 उड़ान रद्द हुईं। अमृतसर हवाई अड्डे...
Advertisement
ईरान संकट के कारण 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने से रविवार को भारत में 350 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई हवाई अड्डे पर 125 और दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 उड़ान रद्द हुईं। अमृतसर हवाई अड्डे पर भी 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें दुबई, दोहा और शारजाह रूट पर कतर एयरवेज, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट्स शामिल हैं। चंडीगढ़-दुबई और अबू धाबी उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।
एयर इंडिया ने 22 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं। स्पाइसजेट ने 1 और 2 मार्च के लिए तय 33 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, जबकि इंडिगो ने 1 से 4 मार्च के बीच 470 से ज्यादा कैंसिलेशन की घोषणा की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 2 मार्च को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

