26/11 Mumbai Attack : कनाडा ने आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की
Canada सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा Tahawwur Hussain Rana की कनाडाई नागरिकता रद्द करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney...
Canada सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा Tahawwur Hussain Rana की कनाडाई नागरिकता रद्द करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney 26 फरवरी को भारत दौरे पर आने वाले हैं।
पाकिस्तान मूल के कारोबारी राणा फिलहाल भारत में हिरासत में हैं और 26/11 मुंबई हमलों से जुड़े मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। इन हमलों को पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba लश्कर ए तैयबा ने अंजाम दिया था, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
आतंक आरोप नहीं, ‘गलत जानकारी’ बना आधार
रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा विभाग ने राणा को नोटिस भेजकर कहा है कि वर्ष 2001 में मिली उनकी नागरिकता कथित रूप से गलत जानकारी के आधार पर प्राप्त की गई थी। विभाग का आरोप है कि वर्ष 2000 में आवेदन करते समय राणा ने कनाडा में अपने निवास की अवधि को लेकर भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए।
राणा ने दावा किया था कि आवेदन से पहले वह चार वर्षों तक ओटावा और टोरंटो में रहे और इस दौरान केवल छह दिन देश से बाहर रहे। हालांकि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की जांच में सामने आया कि वह अधिकतर समय शिकागो में रहे, जहां उनके व्यवसाय और संपत्तियां थीं।
संघीय अदालत में अंतिम फैसला
इमिग्रेशन विभाग ने इसे ‘गंभीर और जानबूझकर किया गया छल’ बताया है। मामला अब कनाडा की संघीय अदालत के पास है, जो यह तय करेगी कि नागरिकता धोखाधड़ी या तथ्यों को छिपाने के आधार पर मिली थी या नहीं।
राणा के वकीलों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए अदालत में चुनौती दी है। हाल में हुई सुनवाई में सरकार ने कुछ संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा सूचनाएं सार्वजनिक न करने की अनुमति भी मांगी। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को भारत की National Investigation Agency ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था और विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया था।

