Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

2020 Delhi Riots Case : दिल्ली अदालत से आरोपी शादाब अहमद को बड़ी राहत, दिल्ली हिंसा केस में मिली जमानत

दिल्ली दंगा मामला: अदालत ने जमानत पाए पांचवें आरोपी के रिहाई आदेश जारी किए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

2020 Delhi Riots Case : दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों की साजिश के मामले में चार अन्य लोगों के साथ जमानत पाए पांचवें आरोपी शादाब अहमद के रिहाई आदेश वीरवार को जारी किए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने खान की ओर से पेश दो लाख रुपए के जमानत बांड और इतनी ही राशि के दो मुचलके स्वीकार किए और रिहाई के आदेश जारी किए। दिल्ली पुलिस ने अदालत में अभियुक्त द्वारा दाखिल किए गए सभी जमानतों और दस्तावेजों की सत्यापन रिपोर्ट पेश की जिसके बाद रिहाई आदेश जारी किया गया।

Advertisement

अदालत ने पाया कि अभियुक्त ने उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित की गईं सभी जमानत शर्तों को पूरा किया है। इससे पहले बुधवार को अदालत ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और जमानतों के सत्यापन का आदेश दिया था। अन्य चार आरोपी बुधवार को यहां की एक अदालत द्वारा रिहाई के आदेश जारी किए जाने के बाद जेल से बाहर आ गए।

Advertisement

Advertisement
×