Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

2018 Defamation Case : मानहानि मामले पर कांग्रेस का पलटवार, प्रियंका गांधी बोलीं- हम डरने वाले नहीं

मौजूदा राजनीतिक माहौल में सबसे अधिक मामलों का सामना करना 'सम्मान का प्रतीक': प्रियंका गांधी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने 2018 के मानहानि मामले में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में सबसे अधिक मामलों का सामना करना ''सम्मान का प्रतीक'' बन गया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रियंका ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा कई मामलों में निशाना बनाया जाना ''सही राह'' पर होने का संकेत है।

उन्होंने मानहानि मामले में, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अदालत में पेश होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह उस तरह की राजनीति है, जिसके तहत झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं और लोगों का दमन किया जाता है। हम कई वर्षों से इसे सहन करते आ रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में पेश हुए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणियों से संबंधित मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

Advertisement

प्रियंका ने कहा कि यह एक ऐसी परिपाटी बन गई है कि जो लोग सत्य, विकास और जनता के लिए खड़े होते हैं तथा सकारात्मक राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से सबसे अधिक हमलों का सामना करना पड़ेगा। उस व्यक्ति के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज होंगे, ईडी और आईटी (आयकर विभाग) के छापे पड़ेंगे। यह एक 'सम्मान का प्रतीक' है कि हम सही रास्ते पर हैं।

Advertisement

इसीलिए हम पर हमले किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 9 मार्च तय की है और राहुल को अपने बचाव में उस दिन सबूत पेश करने को कहा गया है। यह मामला 2018 का है, जब स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2018 के कर्नाटक चुनावों के दौरान कांग्रेस नेता ने शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Advertisement
×