Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

11 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; यौन उत्पीड़न के बाद बोरी में डालकर जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया

दोस्त के लिए लेने गई थी तोहफा, तालाब में मिला मासूम का शव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bengal Rape Case : कोलकाता से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक तालाब से बोरी में भरा हुआ 11 साल की लड़की का शव मिला है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट, यौन उत्पीड़न और जिंदा पानी में फेंके जाने के संकेत मिले हैं।

दोस्त के लिए लेने गई थी तोहफा

लड़की शनिवार को साउथ 24 परगना के बारुईपुर में अपने घर से एक दोस्त के लिए जन्मदिन का तोहफा खरीदने निकली थी और लापता हो गई। उसके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और रविवार को शव बरामद हुआ।

Advertisement

जिंदा तलाब में फेंका

अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इससे यह भी पता चला है कि लड़की के सिर पर या तो किसी भारी चीज से वार किया गया था या उसे किसी सख्त सतह पर पटका गया था। तालाब में फेंके जाने के समय बच्ची जिंदा थी। जांच के दौरान उसके फेफड़ों और पेट में पानी मिला। जांच में यह भी पता चला है कि सिर की चोट से बहुत ज्यादा खून बहने और डूबने के कारण उसकी मौत हुई।

Advertisement

आरोपी की पीट-पीटकर की हत्या

शव मिलने के तुरंत बाद, भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिस पर लड़की के बलात्कार और हत्या में शामिल होने का शक था। सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की शुरुआती जांच में लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर खरोंच और काटने के निशान मिले हैं।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को इस मामले के मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, "जांच एक अहम मोड़ पर है। हम सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट का मिलान जांच के दौरान इकट्ठा किए गए अन्य सबूतों से किया जा रहा है।"

सीसीटीवी ने खोले राज

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें कथित तौर पर चार लोग लड़की को ले जाते हुए दिखे। अधिकारी ने कहा, "हम सभी उपलब्ध सुरागों पर काम कर रहे हैं। CCTV फुटेज, फोरेंसिक सबूत और गवाहों के बयानों की जांच की जा रही है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"

Advertisement
×