Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर 0.4% MDR: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-RBI को भेजा नोटिस, रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 2000 रुपये से अधिक के UPI व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन पर MDR लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली PIL पर केंद्र, RBI को नोटिस जारी किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने 2,000 रुपये से अधिक के निर्धारित UPI व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन पर 'मर्चेंट डिस्काउंट रेट' (MDR) लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और अन्य से सोमवार को जवाब मांगा।

भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई और केंद्र, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तथा अन्य को चार सप्ताह के भीतर अपने जवाबी हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया।

Advertisement

पीठ ने MDR लगाने के केंद्र के फैसले पर किसी तरह की अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन. वेंकटरमण ने पीठ को बताया कि इसका इस्तेमाल करने वाले 96 प्रतिशत लोग इससे छूट के दायरे में हैं। पीठ ने कहा, ''यह मामला कानूनी कम और तकनीकी अधिक है।''

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस जारी करने और प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर अपने जवाबी हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिए जाने के बाद याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने पीठ से अनुरोध किया, ''तब तक इस पर रोक लगा दीजिए।''

पीठ ने किसी तरह की अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। अधिवक्ता अंजन दत्ता ने जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। सरकार ने करीब छह साल से पूरी तरह नि:शुल्क UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) भुगतान व्यवस्था के बाद 15 अक्टूबर से UPI मंच के जरिये व्यापारियों को किए जाने वाले 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लागू किया है। हालांकि, रोजमर्रा के व्यक्ति-से-व्यक्ति लेनदेन और छोटे भुगतानों को किसी भी शुल्क से स्पष्ट रूप से बाहर रखा गया है।

वहीं 75,000 रुपये और उससे अधिक के भुगतान पर MDR अधिकतम 300 रुपये होगा। रेलवे, दूरसंचार, बीमा, ईंधन और कृषि आदान जैसे आवश्यक तथा कम 'मार्जिन' वाले क्षेत्रों के लिए 2,000 रुपये से अधिक के प्रत्येक लेनदेन पर पांच रुपये का तय MDR होगा।

म्यूचुअल फंड, प्रतिभूतियों और शेयर ब्रोकर तथा डीलर के जरिये किए जाने वाले भुगतानों पर 0.02 प्रतिशत MDR लगेगा, जो अधिकतम 300 रुपये होगा। व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) हस्तांतरण पर आकार की परवाह किए बिना शून्य शुल्क जारी रहेगा। यह UPI के लेनदेन की मात्रा का 37 प्रतिशत और उसके मूल्य का 70 प्रतिशत है।

Advertisement
×