Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अयोध्या बनेगा नया निवेश हब? रणबीर कपूर की एंट्री से बढ़ी हलचल, खरीदी प्रीमियम जमीन

मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है: रणबीर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अयोध्या में रियल एस्टेट सेक्टर एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने चर्चित प्रीमियम भूखंड परियोजना ‘द सरयू’ में बड़ा निवेश किया है। कपूर ने अयोध्या की चर्चित भूखंड परियोजना 'द सरयू' में 3.31 करोड़ रुपये के निवेश से जमीन खरीदी है।

 'द लीला' द्वारा संचालित एक लक्जरी होटल भी शामिल

Advertisement

रियल एस्टेट कंपनी एचओबीएल ने आज यह जानकारी दी। हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (एचओबीएल) ने बयान में कहा कि इस प्रीमियम परियोजना में स्थित 2,134 वर्ग फुट के भूखंड का यह सौदा करीब 3.31 करोड़ रुपये का है। यह जमीन 75 एकड़ की परियोजना 'द सरयू' का हिस्सा है, जो सरयू नदी के किनारे विकसित की जा रही है। इस परियोजना में क्लब हाउस, आधुनिक जीवनशैली सुविधाएं और 'द लीला' द्वारा संचालित एक लक्जरी होटल भी शामिल है।

Advertisement

रणबीर बोले- अयोध्या ने मुझे चुना है

साल के अंत में प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर ने कहा कि अयोध्या से उनका जुड़ाव भावनात्मक है।  यह उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगा। मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने केवल इस आह्वान को स्वीकार किया है। एचओबीएल के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या शहर देश के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान' का केंद्र बनकर उभर रहा है।

'द सरयू' परियोजना का उद्देश्य आध्यात्मिकता और आधुनिक सुविधाओं को जोड़ते हुए विश्वस्तरीय विकास का मानक स्थापित करना है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी-जून, 2025 के दौरान करीब 23 करोड़ लोग अयोध्या आए।

Advertisement
×