जब तक राखी फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही.... कृति सेनन ने बहन नूपुर संग मनाई राखी, 'Fashion Committee' पर भी कसा तंज
Kriti Rakhi Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका लेटेस्ट रक्षा बंधन पोस्ट है। दरअसल, एक राखी विज्ञापन में पहने आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर...
Kriti Rakhi Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका लेटेस्ट रक्षा बंधन पोस्ट है। दरअसल, एक राखी विज्ञापन में पहने आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद कृति ने अपने नए पोस्ट के जरिए ट्रोल्स पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा है।
बहन नूपुर के साथ शेयर की राखी की तस्वीर
रक्षाबंधन के मौके पर कृति ने अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर की। दोनों एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधे नजर आईं। तस्वीर के साथ कृति ने लिखा, "जब तक राखी फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही है... हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती हैं। सभी को हैप्पी राखी" कृति के इस कैप्शन को फैंस ने ट्रोल्स को दिया गया करारा लेकिन मजेदार जवाब माना। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके अंदाज की तारीफ करते हुए इसे "द बेस्ट रिप्लाई" बताया।
राखी विज्ञापन के आउटफिट पर हुआ था विवाद
विवाद की शुरुआत एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षा बंधन एड से हुई थी। विज्ञापन में कृति मॉडर्न लुक में नजर आई थीं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी। इस आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया के एक वर्ग ने सवाल उठाए और इसे रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के अनुरूप नहीं बताया। इसके बाद कृति ने महिलाओं के कपड़ों को संस्कृति और सम्मान से जोड़ने पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति भावनाओं और रिश्तों में होती है।
View this post on Instagram
कपड़ों से नहीं, दिल से होती है संस्कृति
कृति ने अपने बयान में यह भी कहा था कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प लेती हैं। उन्होंने इस रिश्ते में अपने पालतू डॉग्स को भी परिवार का हिस्सा बताया। एक्ट्रेस ने सवाल किया कि आखिर महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए। उनका संदेश साफ था कि संस्कृति सिर्फ पहनावे में नहीं, बल्कि इंसान के दिल और उसकी भावनाओं में होती है।
GIVA ने वापस लिया विज्ञापन
विवाद बढ़ने के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने विज्ञापन वापस ले लिया। ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है और किसी की धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था।

