Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

जब भाई बोलता है तो उसके बाद कोई नहीं बोल सकता... सलमान की बातों पर फिदा हुए कुणाल कोहली, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी

पब्लिक फिगर हैं तो कुछ भी सहेंगे, अब सब हद से बाहर हो गया... सलमान के सपोर्ट में उतरे कुणाल कोहली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Katrina Body Shaming : सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पैपराजी के व्यवहार पर खुलकर अपनी बात रखी। अब फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने सलमान के बयान का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की है। कुणाल ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का विस्तार तो हुआ है, लेकिन शिष्टाचार और इंसानी संवेदनशीलता में कमी आई है।

सलमान खान की बातों से सहमत हुए कुणाल कोहली

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान सलमान ने सेलिब्रिटीज के लुक्स, उम्र और वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पैपराजी की तस्वीरों और ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देने वाले लोगों के व्यवहार पर भी नाराजगी जाहिर की। सलमान के बयान पर रिएक्शन देते हुए कुणाल कोहली ने एक्स पर लिखा, "सलमान सर रिस्पेक्ट... आपने सोशल मीडिया शिष्टाचार, व्यवहार, ट्रोल और पैप्स के बारे में सबसे अहम बातें बताईं।"

Advertisement

Advertisement

सोशल मीडिया बढ़ा, लेकिन जिम्मेदारी घट गई

अपने वीडियो संदेश में कुणाल ने कहा कि सलमान ने पैपराजी और सोशल मीडिया के व्यवहार से जुड़े बेहद जरूरी मुद्दों को उठाया है। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं की तस्वीरें लेने के तरीके और लोगों के वजन या उम्र में बदलाव को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर चिंता जताई।

कुणाल कोहली ने कहा कि किसी व्यक्ति का पब्लिक लाइफ में होना यह मतलब नहीं रखता कि उसके साथ सम्मान और निजता के बुनियादी अधिकारों की अनदेखी की जाए। समाज में हर व्यक्ति को शालीनता, सम्मान और मानवीय सेंसटिविटी का पालन करना चाहिए। उन्होंने ऐसे कंटेंट को देखने और बढ़ावा देने वाले लोगों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए।

सलमान ने ट्रोलर्स को दिया था जवाब

एपिसोड के दौरान सलमान ने अपने वजन को लेकर होने वाली टिप्पणियों का भी जिक्र किया। ट्रोलर्स के ‘भाई मोटा हो गया है’ जैसे कमेंट्स पर उन्होंने जवाब देते हुए अपनी जैकेट और टोपी उतार दी। उन्होंने बॉडी शेमिंग के खिलाफ बात रखी और लोगों से दूसरों के शरीर और उम्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां न करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कैटरीना कैफ की ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी जिक्र किया।

Advertisement
×