Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Wedding Of Virosh : सात फेरे फाइनल... रश्मिका मंदाना ने पोस्ट कर कन्फर्म की शादी, दूल्हा बनेंगे विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी की खबरों पर मुहर लगाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Wedding Of Virosh : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेता विजय देवरकोंडा से अपनी शादी की पुष्टि की। पिछले कुछ महीनों से मंदाना और देवरकोंडा की शादी को लेकर कई खबरें सामने आई हैं।

हालांकि, कई बार सार्वजनिक रूप से साथ दिखने के बावजूद दोनों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी। मंदाना ने अपनी 'इंस्टाग्राम' स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि यह जोड़ा अपने मिलन को 'विरोश की शादी' नाम देना चाहता है। उन्होंने लिखा कि हमारे प्रिय लोगो, आप सब हमारे साथ हो।

Advertisement

आपने अपने प्रेम से हमें एक नाम दिया, हमें 'विरोश' कहकर पुकारा। इसलिए आज, पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आप के सम्मान में समर्पित करते हैं। उन्होंने लिखा कि हम इसे 'विरोश की शादी' नाम देना चाहेंगे। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।

Advertisement

इस जोड़ी की मुलाकात 2017 में उनकी तेलुगु फिल्म ''गीता गोविंदम'' के सेट पर हुई थी। अक्टूबर 2025 में ऐसी खबरें आईं कि दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन दोनों की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई।

Advertisement
×