Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Wedding Bells : प्यार के बंधन में बंधीं नूपुर सेनन, स्टेबिन बेन से की शादी; साझा कीं तस्वीरें

कृति ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए दोनों को शादी की बधाई दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Wedding Bells : अभिनेत्री और गायिका नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच पर साझा कीं। नूपुर ने अपनी शादी में सफेद गाउन पहना। स्टेबिन ने भी सफेद रंग के कपड़े पहने। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं।

एक तस्वीर में नूपुर की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आईं। कृति ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए दोनों को शादी की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मेरा दिल खुशी से भर गया है। प्यार। खुशी। आशीर्वाद।

Advertisement

नूपुर और स्टेबिन वर्ष 2023 से अक्सर साथ देखे जाते रहे हैं, लेकिन दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। उन्होंने तीन जनवरी को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी।

Advertisement

Advertisement
×