Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Tu Ya Main : शनाया कपूर का भावुक पोस्ट, कहा- ‘तू या मैं’ ने लौटाया मेरा आत्मविश्वास

'तू या मैं' ने मुझे वो आत्मविश्वास दिया जो मुझमें नहीं था: शनाया कपूर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Tu Ya Main : अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी हालिया फिल्म 'तू या मैं' की कई तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा और कहा कि यह फिल्म उन्हें तब मिली जब उनमें आत्मविश्वास की कमी थी। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कपूर के साथ आदर्श गौरव भी हैं।

अभिनेत्री ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'तू या मैं' की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस फिल्म ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। शनाया ने 2025 में 'आंखों की गुस्ताखियां' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

Advertisement

उन्होंने लिखा, "'तू या मैं' मेरे जीवन में उस समय आई जब मुझमें आत्मविश्वास की कमी थी... और इसने मुझे वह आत्मविश्वास दिया... और उससे भी कहीं अधिक। 'तू या मैं' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मुझे बहुत कुछ सिखाया... इस कला को सीखने का मेरा सफर अभी लंबा है... इसलिए बिजॉय नांबियार और आनंद एल राय के थोड़े सनकी किरदार के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।''

Advertisement

उन्होंने लिखा है, ''बिजॉय नांबियार सर, अवनि को जीवंत करने के लिए धन्यवाद... मुझ पर विश्वास करने और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद... आपके निर्देशन में काम करने का मौका मिलने के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी! लव यू सर।"

यह फिल्म कपूर और गौरव द्वारा अभिनीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी रोमांटिक छुट्टियां तब जानलेवा मोड़ ले लेती हैं जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंसा हुआ पाते हैं। इसका निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है।

Advertisement
×