The Vvaan Box Office : एवेंजर्स की वापसी के बीच सिद्धार्थ की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए 8.12 करोड़ रुपए; पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने पहले दिन कमाए ₹8.12 करोड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस लोक-हॉरर फैंटेसी फिल्म ने पहले दिन भारत में ₹8.12 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
पहले दिन कैसी रही कमाई?
एक ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, ‘द व्वान’ ने शुक्रवार को ₹8.12 करोड़ नेट का कारोबार किया। फिल्म को सिनेमाघरों में ‘Avengers: Endgame’ के दोबारा रिलीज होने से भी मुकाबला करना पड़ा। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन Sidharth की पिछली तीन थिएट्रिकल फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। सिद्धार्थ की ‘परम सुंदरी’ ने पहले दिन ₹7.37 करोड़, ‘योद्धा’ ने ₹4.25 करोड़ और ‘थैंक गॉक’ ने ₹8.10 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। इस लिहाज से ‘द व्वान’ की शुरुआत इन तीनों फिल्मों से थोड़ी बेहतर रही है।
वीकेंड पर टिकी नजरें
पहले दिन के आंकड़ों के बाद अब फिल्म के शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर सबकी नजर है। मिली-जुली समीक्षाओं के बीच फिल्म को वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ने से फायदा मिल सकता है। खासतौर पर फैंटेसी और लोककथाओं पर आधारित कहानी फिल्म के लिए दर्शकों को जोड़ने वाला फैक्टर बन सकती है।
Folklore और Fantasy का अनोखा कॉम्बिनेशन
‘द व्वान’ में लोककथा, फैंटेसी, एडवेंचर, मिस्ट्री और ह्यूमर का मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। इसे टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर की टीम ने मिलकर तैयार किया है।
फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी इसके निर्माता हैं। फिल्म 25 सितंबर से सुपरस्टार में रिलीज हो चुकी है।

