Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नाम राज, लेकिन तारीख तय... इम्तियाज-दिलजीत की फिल्म इस साल 12 जून को होगी रिलीज

इम्तियाज और दिलजीत की अगली फिल्म अब 12 जून को प्रदर्शित होगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म अब 12 जून, 2026 को प्रदर्शित होगी। निर्माताओं ने आज यह घोषणा की। हालांकि फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है। इसे इस वर्ष अप्रैल में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने की योजना थी।

इससे पहले इम्तियाज और दिलजीत ने वर्ष 2024 में आई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में साथ काम किया था। इस फिल्म में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और अभिनेत्री शर्वरी भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी। इस फिल्म का निर्माण एप्लॉज एंटरटेनमेंट, विंडो सीट फिल्म्स और मोहित चौधरी मिलकर कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×