Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अनबन हुई खत्म, तलाक पर लगा ब्रेक; CM विजय की पत्नी संगीता ने वापिस ली अर्जी, कोर्ट ने बंद किया मामला

गंभीर आरोपों के बाद विजय की पत्नी संगीता ने अचानक वापिस ली अर्जी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Vijay-Sangeetha Divorce : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। मगर, लंबे समय से सुर्खियों में बना तलाक का मामला अब खत्म हो गया है। संगीता ने चेंगलपट्टू कोर्ट में दाखिल अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है, जिसके बाद अदालत ने केस को बंद कर दिया। इस फैसले ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है, जो पिछले कई महीनों से दोनों के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही थीं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रखा पक्ष

7 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुईं। उन्होंने जज को बताया कि वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। कोर्ट ने उनकी दलील सुनने के बाद याचिका को "विथड्रॉन" मानते हुए कानूनी प्रक्रिया समाप्त कर दी। इससे पहले 15 जून की सुनवाई में अदालत ने अगली तारीख 7 अगस्त तय की थी।

Advertisement

गंभीर आरोपों से लेकर यू-टर्न तक

संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने विजय पर विवाहेतर संबंध, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और परिवार से दूरी बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शादी पूरी तरह टूट चुकी है और साथ रहना संभव नहीं है। हालांकि अब उसी मामले में उन्होंने अचानक याचिका वापस लेकर सभी को चौंका दिया है।

Advertisement

1998 में हुई थी शादी, दो बच्चों का है परिवार

विजय और संगीता की शादी 1998 में यूके में रजिस्टर्ड हुई थी, जबकि 1999 में चेन्नई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। दोनों के दो बच्चे हैं। पिछले कुछ वर्षों से संगीता के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने के कारण रिश्ते में खटास की चर्चा तेज हो गई थी। अब तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद यह मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। हालांकि, दोनों की ओर से रिश्ते की मौजूदा स्थिति पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement
×