मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया... 52 साल का साथ और आज भी वही प्यार, पत्नी किरण खेर के बर्थडे पर भावुक हुए अनुपम खेर
तुम्हारी जिंदगी मेरी सबसे बड़ी सीख है; किरण खेर के लिए अनुपम का खास संदेश
Kirron Kher : बॉलीवुड के दिग्गज एक्ट्रेस अनुपम खेर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर के जन्मदिन पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने अपने और किरण के 52 साल पुराने रिश्ते को याद करते हुए प्यार और सम्मान जाहिर किया।
दोस्ती से शादी तक का खूबसूरत सफर
अनुपम खेर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह किरण को लगभग 52 सालों से जानते हैं। पहले वह उनके प्रशंसक थे, फिर दोस्त बने और पिछले 41 सालों से उनके पति हैं। जीवन में कई सीख ऐसी होती हैं जो समय के साथ समझ आती हैं और उन्होंने किरण से बहुत कुछ सीखा है।
Dearest Kirron,
Happy Birthday to you.❤️
May God bless you with all the happiness in the world, and a long, healthy and peaceful life.
I have known you for almost 52 years now!! Many of those years as an admirer, many as a friend, and almost 41 years as a husband.🥹😍
Life… pic.twitter.com/wZT1EMfHwC
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 14, 2026
"तुम्हारी जिंदगी से मिली सबसे बड़ी सीख"
अपने पोस्ट में अनुपम ने लिखा कि उन्होंने किरण से सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि उनके जीवन जीने के तरीके से सीख हासिल की है। जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो महसूस करते हैं कि किरण ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है।
मुश्किल समय में भी साथ रहे दोनों
किरण खेर और अनुपम खेर की मुलाकात 1970 के दशक में चंडीगढ़ में थिएटर के दिनों में हुई थी। साल 1985 में दोनों ने शादी की। साल 2020 में किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा नामक ब्लड कैंसर का पता चला था। उस कठिन दौर में अनुपम खेर लगातार उनके साथ खड़े रहे। इलाज के बाद किरण ने ना सिर्फ बीमारी को मात दी बल्कि फिर से अपनी जिंदगी भी खुलकर जी। फिलहाल अनुपम खेर अपने नए म्यूजिकल शो 'जाने पहचाने अनजाने' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

