Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Summer Trouble : पेट फूलना, जी मिचलाना और उल्टी; गर्मियों में क्यों बिगड़ जाता है पूरा सिस्टम?

गर्मी में ये 5 गलतियां बना सकती हैं ब्लोटिंग और उल्टी की वजह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Summer Trouble : गर्मियों का मौसम आते ही कई लोगों को पेट फूलना (ब्लोटिंग), जी मिचलाना, उल्टी, गैस और अपच जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार होने वाली ये दिक्कतें शरीर के अंदर चल रहे इम्बैलेंस का संकेत भी हो सकती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, तेज गर्मी का असर सिर्फ त्वचा और शरीर की ऊर्जा पर ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र पर भी पड़ता है।

डिहाइड्रेशन बनता है सबसे बड़ी वजह

Advertisement

गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए बड़ी मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तो पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। इसके कारण पेट फूलने, गैस बनने और भारीपन की दिक्कत हो सकती है। कई बार डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Advertisement

बाहर का खाना बढ़ाता है जोखिम

गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। सड़क किनारे मिलने वाले खुले फूड्स, कटे हुए फल या लंबे समय तक रखा गया भोजन बैक्टीरिया और वायरस से संक्रमित हो सकता है। ऐसे चीजों खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट में संक्रमण, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।

तेज धूप और हीट एक्सहॉशन का असर

लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे हीट एक्सहॉशन या हीट स्ट्रेस की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके शुरुआती लक्षणों में कमजोरी, सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी शामिल हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है।

अनियमित खानपान भी जिम्मेदार

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर बहुत ठंडे ड्रिंक्स, सोडा और आइसक्रीम का अधिक सेवन करने लगते हैं। इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है और गैस, एसिडिटी व ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा समय पर भोजन न करना या ज्यादा तला-भुना खाना भी पेट की परेशानी को बढ़ा सकता है।

कैसे करें बचाव?

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि गर्मियों में भरपूर पानी, नारियल पानी और नींबू पानी पीएं। ताजा और साफ भोजन खाएं, खुले में बिकने वाले फूड्स से बचें और ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें। साथ ही, धूप में निकलते समय शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।

Advertisement
×