Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ऐसी महिलाएं फेमिनिस्ट नहीं... शादीशुदा मर्दों संग पर तनीषा की खरी-खरी, यूजर्स ने भी दिया करारा जवाब

फेमिनिज्म और अफेयर पर तनीषा की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Tanisha Mukerji Statement : बॉलीवुड एक्ट्रेस और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शादीशुदा पुरुषों के साथ रिश्तों को लेकर की गई उनकी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। तनीषा ने ऐसी महिलाओं के साथ-साथ अफेयर रखने वाले पुरुषों को भी जिम्मेदार ठहराया है।

शादीशुदा मर्दों संग अफेयर पर तनीषा की दो टूक

तनीषा मुखर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर रखने वाली महिलाओं को फेमिनिस्ट नहीं कहा जा सकता। उनके मुताबिक, किसी शादीशुदा व्यक्ति के साथ संबंध रखना उसकी पत्नी के प्रति अपमानजनक है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ऐसे मामलों में पुरुष भी उतने ही जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने अफेयर रखने वाले पुरुषों के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं होना चाहिए।

Advertisement

Advertisement

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

तनीषा के बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंटे नजर आए। कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इस मामले में पुरुषों की जिम्मेदारी पर ज्यादा जोर दिया।

एक यूजर ने लिखा कि सिंगल महिलाओं ने किसी शादी के प्रति वफादारी की शपथ नहीं ली होती, जबकि शादीशुदा पुरुष अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्ते के प्रति जिम्मेदार होते हैं। यूजर ने कहा कि शिकायत की शुरुआत उन पुरुषों से होनी चाहिए, जो शादीशुदा होने के बावजूद अफेयर करते हैं।

परिवार को लेकर भी आए कमेंट्स

एक अन्य यूजर ने तनीषा को ट्रोल करते हुए बॉलीवुड में मौजूद ऐसे मामलों का जिक्र किया और उनके परिवार के कुछ लोगों के नाम घसीटे। हालांकि, तनीषा ने इन प्रतिक्रियाओं पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

Advertisement
×