Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डिजिटल दुनिया में रहें अलर्ट... साइबर फ्रॉड के खिलाफ एआर रहमान की खास अपील, OTP-PIN को लेकर दी बड़ी सलाह

साइबर क्राइम के खिलाफ एआर रहमान की खास अपील

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cyber Awareness : ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान अब सिर्फ अपनी धुनों से नहीं, बल्कि एक जरूरी सामाजिक मुद्दे को लेकर भी लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा पुलिस के अनुरोध पर रहमान ने साइबर क्राइम के खिलाफ खास वीडियो मैसेज जारी किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सतर्क और जिम्मेदार रहने की अपील की।

‘साइबर जागृति अभियान’ से जुड़े रहमान

सुकमा पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य सरकार की ओर से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जीवाड़े और डिजिटल अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है।

Advertisement

सुकमा एसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि पुलिस की विशेष अपील पर एआर रहमान ने साइबर अवेयरनेस को लेकर वीडियो संदेश दिया। पुलिस का मानना है कि रहमान की लोकप्रियता के जरिए यह संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा।

Advertisement

OTP और बैंकिंग डिटेल्स शेयर न करने की सलाह

अभियान के तहत लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर बिना जांच किए भरोसा न करने और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। अगर कोई साइबर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना देने या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

वहीं, एआर रहमान जल्द ही महान गायिका आशा भोसले को समर्पित एक ट्रिब्यूट सॉन्ग भी रिलीज करने वाले हैं। जून में उन्होंने इस प्रोजेक्ट का टीजर शेयर किया था, जिसमें कलाकारों और संगीतकारों को आशा भोसले की विरासत को सलाम करते देखा गया था। आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

Advertisement
×