Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कुछ खबरें सुनकर हैरानी होती है... बादशाह के साथ शादी की खबरों पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा ये नोट

ईशा रिखी ने शादी के बारे में फर्जी खबरों पर जताई नाराजगी, अफवाहें नहीं फैलाने की अपील

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Isha Rikhi-Badshah Dispute : अभिनेत्री ईशा रिखी ने रैपर बादशाह के साथ शादी को लेकर अफवाहों को खारिज करते हुए अपने प्रशंसकों और लोगों से ऑनलाइन फैल रहीं फर्जी खबरों को नजरअंदाज करने की अपील की। रिखी और बादशाह ने हाल ही में तलाक की घोषणा की थी और कहा था कि यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला है।

दोनों की शादी को पांच महीने हुए थे। रिखी ने शनिवार को अपनी 'इंस्टाग्राम स्टोरी' पर एक नोट शेयर किया और कहा कि इस घोषणा के बाद रैपर के साथ उनकी शादी को लेकर कई झूठी खबरें सामने आई हैं। उन्होंने लिखा, ''मेरी शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। कुछ जगहों पर आ रही खबरों को सुनकर और पढ़कर हैरानी होती है। मेरा अनुरोध है कि मेरी शादी या अलग होने के बारे में कोई अफवाह न फैलाई जाए।''

Advertisement

दोनों के बीच 2021 में नजदीकियां शुरू हुई थीं और इस साल की शुरुआत में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। सोमवार को उन्होंने अपने-अपने 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर एक बयान साझा किया और कहा कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है, साथ ही उन्होंने निजता बनाए रखने की अपील भी की। बयान में कहा गया, ''इस मामले पर हमारा यही कहना होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई अटकल या अनुमान न लगाया जाए।''

Advertisement

Advertisement
×