मोटी-भैंस हो गई है... प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन पर हुईं ट्रोल, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं स्वरा भास्कर ने लगाई टोलर्स की क्लास
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बढ़े वजन को लेकर आलोचकों को जवाब दिया
Swara Bhasker Troll : अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि गर्भावस्था के बाद वजन बढ़ने को लेकर ऑनलाइन कुछ उपयोगकर्ताओं ने उनका 'मजाक' बनाया। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के यहां 23 सितंबर, 2023 को बेटी राबिया का जन्म हुआ। गर्भावस्था के बाद वजन बढ़ने के कारण अभिनेत्री पिछले तीन वर्षों से नकारात्मक आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं।
स्वरा शनिवार को 'राइज एंड फॉल' शो में आई थीं। वह आलोचना करने वालों को करारा जवाब देने के लिए एक ऐसी साड़ी और ब्लाउज पहनकर आईं थी जिस पर "मोटी" लिखा हुआ था। 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा निशाना बनाया गया है जिन्हें वह जानती भी नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "मेरी बेटी तीन साल की है। तीन साल से मुझे इतना लोगों ने...अजनबियों ने, जिनको मैं बिल्कुल नहीं जानती.... सोशल मीडिया पर, यहां वहां मुझे निशाना बनाया।" उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा, "मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है। मैंने कहा मैं सब हो गई हूं। अब मैं आपकी सारी शब्दावली स्वीकार करती हूं।''

