Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Salman Ganpati Visarjan : आरती करते हुए सलमान से हुई छोटी-सी गलती, बहन अर्पिता ने प्यार से सुधारा; वीडियो वायरल

गणपति विसर्जन में परिवार संग पहुंचे सलमान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो सोर्स - एक्स
Advertisement

Salman Ganpati Visarjan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार शाम अपने परिवार के साथ भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में शामिल हुए। सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, लेकिन एक वीडियो ने फैंस का खास ध्यान खींचा। इसमें सलमान खान पूरे भक्ति भाव से गणपति बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं।

अर्पिता ने भाई को बताया सही तरीका

वायरल वीडियो में सलमान आरती करते हुए नजर आते हैं, लेकिन वह आरती को एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में घुमा देते हैं। तभी उनकी छोटी बहन अर्पिता खान की नजर इस पर पड़ती है। अर्पिता तुरंत सलमान को सही तरीका बताती हैं और उन्हें आरती सही दिशा में करने के लिए गाइड करती हैं। भाई-बहन के बीच का यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो में दोनों के बीच की सहज बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है।

Advertisement

Advertisement

बिग बॉस 20 की मेजबानी में बिजी हैं सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं। शो का यह 20वां सीजन ‘टाटास्तु’ थीम के साथ शुरू हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को दो जिंदगी मिलने का कॉन्सेप्ट रखा गया है।

शो में इस बार स्पोर्ट्स, टीवी, बॉलीवुड, भोजपुरी और डिजिटल दुनिया से जुड़े कई चेहरे नजर आ रहे हैं। इनमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माहि विज, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, ईशा रिखी, उदिति सिंह, रोहेद खान, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, लव गिल, युंग डीएसए, तन्मय सिंह और ऋति तिवारी शामिल हैं।

Advertisement
×