Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rohit Shetty Firing Case : रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार बरामद, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

अपराध में इसके इस्तेमाल की पुष्टि के लिए इसे फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Rohit Shetty Firing Case : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बुधवार को हमलावर से बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने इस घटना के सिलसिले में अब तक हमलावर दीपक शर्मा सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हमलावर ने एक फरवरी की तड़के जुहू के पॉश इलाके में शेट्टी के घर पर पांच गोलियां चलाईं और उसके बाद मौके से फरार हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार हमलावर से बरामद कर लिया गया है।
अपराध में इसके इस्तेमाल की पुष्टि के लिए इसे फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। इस अपराध में गिरफ्तार सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच अधिकारियों के अनुसार, फिल्म निर्माता को नुकसान पहुंचाने और वर्चस्व स्थापित करने के इरादे से यह अपराध किया गया था।
सोशल मीडिया पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी लेने वाला लोनकर राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में भी वांछित हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की सख्त धाराएं लगाई हैं।
Advertisement
×