Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटी की तस्वीर

रणदीप के पिता की जन्मतिथि को ही बच्ची का जन्म हुआ है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। दंपति ने मंगलवार को 'इंस्टाग्राम' पर तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी। पहली तस्वीर में रणदीप के पिता बच्ची को गोद में लिए हुए हैं और दूसरी तस्वीर में बच्ची के हाथ की नजदीक से ली हुई तस्वीर है।

रणदीप के पिता की जन्मतिथि को ही बच्ची का जन्म हुआ है। रणदीप ने कहा कि दादा और पोती को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके प्रति मेरा स्नेह और भी गहरा हो गया है पापा। और सबसे महत्वपूर्ण बात, लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद।

Advertisement

एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार। 'साहब, बीवी और गैंगस्टर', 'रंग रसिया', 'हाईवे' व 'सरबजीत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रणदीप और लिन ने कई साल तक रिश्ते में रहने के बाद 2022 में 'इंस्टाग्राम' पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने 2023 में इम्फाल के चुमथांग सनापुंग में शादी की थी।

Advertisement

Advertisement
×