Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rakul Preet Surgery : प्लास्टिक सर्जरी के दावे पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह, कहा- धोखेबाज लोगों के बयानों पर न करें विश्वास

डॉ. प्रशांत यादव नाम के एक व्यक्ति ने अभिनेत्री की तस्वीरों और वीडियो की तुलना की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rakul Preet Surgery : अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद को चिकित्सक बताने वाले उस व्यक्ति की जमकर आलोचना की, जिसने दावा किया था कि उन्होंने (रकुल प्रीत ने) प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अभिनेत्री ने साथ ही अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे बिना तथ्यों की जांच किए ऐसे ‘‘धोखेबाज'' लोगों के बयानों पर विश्वास न करें।

डॉ. प्रशांत यादव नाम के एक व्यक्ति ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उसने अभिनेत्री की तस्वीरों और वीडियो की तुलना की। यादव के बयानों के अनुसार वह ‘बोर्ड सर्टिफाइड प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन' हैं। यादव ने कहा था कि अभिनेत्री ने बोटॉक्स, फिलर्स और नाक की सर्जरी करवाई है। उन्होंने यह भी कहा था कि रकुल प्रीत सिंह खुद में आए बदलाव की जानकारी जनता से साझा करने से बचती हैं और इसके बजाय फिटनेस के बारे में बात करती हैं।

Advertisement

अभिनेत्री ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा साझा करते हुए कहा कि इस तरह की सामग्री लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं करती। अभिनेत्री ने लिखा कि धोखाधड़ी की चेतावनी: यह डरावना है कि उसके जैसे लोग खुद को डॉक्टर बताकर बिना किसी तथ्यात्मक जांच के बयान दे रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

Advertisement

हाल ही में ‘दे दे प्यार दे 2' में नजर आईं अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें दूसरों के इलाज कराने से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उन्होंने अपने बदलाव का श्रेय वजन कम करने को दिया। रकुल प्रीत ने कहा कि प्राचीन और आधुनिक विज्ञान की समझ रखने वाली एक अभिनेत्री होने के नाते, मुझे लोगों के सर्जरी कराने में कोई आपत्ति नहीं है। वजन घटाने जैसी चीज भी होती है जो कड़ी मेहनत से होता है। क्या आपने इसके बारे में कभी सुना है? (ऐसे डॉक्टरों से सावधान रहें)।

Advertisement
×