Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Ragini 3 : डराने आ रहीं तमन्ना भाटिया... लंदन में 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरु, फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट

तमन्ना भाटिया ने लंदन में 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ragini 3 : अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी आगामी फिल्म 'रागिनी 3' की लंदन में शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 'रागिनी' सीरीज की अगली कड़ी है। निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि शशांक घोष के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'रागिनी 3' में हॉरर, रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलेगी।

Advertisement

तमन्ना ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर शूटिंग के दौरान की तस्वीर साझा करके प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। 'रागिनी' सीरीज की शुरुआत 2011 में आई फिल्म 'रागिनी एमएमएस' से हुई थी, जिसमें काइनाज मोटीवाला और राजकुमार राव ने अभिनय किया था। इसके बाद 2014 में 'रागिनी एमएमएस 2' आई, जिसमें सनी लियोनी मुख्य भूमिका में थीं।

Advertisement

'बालाजी टेलीफिल्म्स' की एक इकाई 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' द्वारा निर्मित 'रागिनी 3' की शूटिंग फिलहाल लंदन में की जा रही है। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म के कलाकारों और कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियां आने वाले महीनों में साझा की जाएंगी। तमन्ना हाल ही में फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' में विशेष भूमिका में नजर आई थीं।

Advertisement
×