Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

18 घंटे की शूटिंग, फिर भी नहीं थकीं प्रीति; बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट की बहस के बीच एक्ट्रेस का अलग स्टैंड, जानिए क्यों किया ओवरटाइम

बच्चों की याद में 18 घंटे काम करती रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- ‘जल्द से जल्द वापस जाना चाहती थी’

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Preity Zinta Overtime : करीब एक दशक तक फिल्मों से दूर रहने के बाद प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने पुराने अंदाज में लौट रही हैं। ‘बंटवारा 1947’ से कमबैक के बाद अब वह कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि वापसी के बाद लगातार दूसरे महीने प्रीति की नई फिल्म दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग और निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

बच्चों के लिए चुनी 18 घंटे की शिफ्ट

फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर अक्सर बहस होती रहती है, लेकिन प्रीति जिंटा का अनुभव थोड़ा अलग रहा। उन्होंने बताया कि ‘वाइब’ की शूटिंग के दौरान कई बार उन्होंने लगातार 18 घंटे तक काम किया।

Advertisement

प्रीति के मुताबिक, ऐसा उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से किया। भारत में उनके पास शूटिंग के लिए सीमित समय था और वह जल्द से जल्द अपना काम पूरा करके अमेरिका लौटना चाहती थीं, जहां उनके बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

30-40 दिनों में निपटाना था पूरा काम

प्रीति ने बताया कि वह भारत में करीब 30-40 दिनों के लिए आई थीं। इस दौरान उनका पूरा फोकस शूटिंग पर था। लंबे शेड्यूल के कारण सोशल लाइफ के लिए भी उनके पास लगभग कोई समय नहीं था।

शूटिंग के दौरान बारिश, तबीयत खराब होने और एक्शन सीक्वेंस जैसी कई चुनौतियां भी सामने आईं। इसके बावजूद प्रीति ने काम जारी रखा। उनका फॉर्मूला साफ था—कम समय में ज्यादा से ज्यादा शूट पूरा करना और फिर बच्चों के पास लौट जाना।

8 घंटे की ड्यूटी वाली बहस पर क्या बोलीं प्रीति?

फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट को लेकर चल रही बहस के बीच प्रीति ने किसी दूसरे कलाकार के फैसले पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि हर व्यक्ति की अपनी पसंद और परिस्थितियां होती हैं।

उनके लिए 18 घंटे की शिफ्ट इसलिए ठीक थी, क्योंकि वह सीमित समय में फिल्म पूरी करके अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहती थीं। उनका बयान यह भी दिखाता है कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताओं में परिवार की अहम भूमिका है।

‘वाइब’ में दिखेगा प्रीति का नया अवतार

‘वाइब’ प्रीति के लिए सिर्फ कमबैक का अगला पड़ाव नहीं है, बल्कि इसमें उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह स्पाई-कॉमेडी फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अनिच्छा के बावजूद एक गुप्त मिशन का हिस्सा बन जाता है।

Advertisement
×