Pregnancy Rumors : सरगुन मेहता ने गर्भावस्था की खबरों को बताया निराधार, कहा- मुझे और रवि को भी नहीं पता
अभिनेत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की
Pregnancy Rumors : अभिनेत्री सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी गर्भावस्था से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें 'निराधार' बताया है। मेहता ने 2013 में अभिनेता रवि दुबे के साथ शादी की थी।
यह पहली बार नहीं है जब इस दंपत्ति को लेकर इस तरह की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री अपने साक्षात्कारों में ऐसी अफवाहों का खंडन कर चुकी हैं। 'लाहौरिये' फिल्म की अभिनेत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि पिछले दो वर्षों से खबरों को हमसे पहले ही हमारी गर्भावस्था के बारे में पता चल जाता है।
उन्होंने लिखा कि कृपया शांत रहें और निराधार खबरें फैलाना बंद करें। किसी भी खबर को लिखने से पहले हमसे या हमारी टीम से उसकी सच्चाई जानने में ज्यादा समय नही लगेगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आपको उस गर्भावस्था के बारे में कैसे पता जो मुझे और रवि को भी नहीं पता? कृपया इसे बंद करें।

