Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

अक्षय के DNA में ही है उंगली करना... दोस्त सुनील शेट्टी ने खिलाड़ी कुमार को लेकर क्यों कही ये बात?

ये गुण भगवान देते हैं... अक्षय-सलमान-गोविंदा की तारीफ में क्या बोल गए सुनील शेट्टी?

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Welcome to the jungle : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी 90 के दशक से कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब, यह पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर 'वेलकम टू द जंगल' में साथ नजर आएगी। फिल्म की रिलीज की तारीख पास आ रही है। ऐसे में सुनील ने इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में काम करने का अपना एक्पीरियंस शेयर किया। फिल्म के सेट से जुड़े मजेदार किस्से याद करते हुए सुनील अक्षय कुमार के मजाकिया अंदाज और उनके जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

अक्षय के DNA में ही है मजाक-मस्ती : सुनीत शेट्टी

सुनीत शेट्टी ने कहा, "अक्षय के DNA में ही है मजाक-मस्ती करना, वो उंगली करना नहीं छोड़ते। उनमें दूसरों के साथ मजाक करने की एक नेचुरल आदत है और यह आदत बदली नहीं है इसलिए, किसी सीन को करते समय भी, वह हमेशा उसमें कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। चाहे एक्टिंग हो या एक्शन सीन, वह उसमें थोड़ा ह्यूमर जरूर जोड़ देते हैं। चीजों को करने के उनके तरीके में हमेशा मजा होता है। वह किसी सीन को हममें से ज्यादातर लोगों के मुकाबले बहुत अलग नजरिए से देखते हैं।"

Advertisement

Advertisement

कई बार साथ काम कर चुके हैं सुनील-अक्षय

चाहे 'वक्त हमारा है' (1993) हो, 'मोहरा' (1994), 'धड़कन' (2000), 'हेरा फेरी' (2000), 'आवारा पागल दीवाना' (2002), 'फिर हेरा फेरी' (2006) या 'दे दना दन' (2009) - इस जोड़ी ने हर तरह की फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया है, खासकर अपनी कॉमेडी फिल्मों से। सुनील ने यह भी बताया कि जब भी वह अक्षय, गोविंदा और सलमान खान को कॉमेडी सीन करते हुए देखते हैं, तो उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर और आसानी से कॉमेडी टाइमिंग दिखाने के अंदाज को देखकर हैरान रह जाते हैं।

गोविंदा-सलमान खान की भी की तारीफ

उन्होंने कहा, "चीची भैया को ही ले लीजिए। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे अलग है। जब भी मैंने उनके साथ शूटिंग की, मैं हैरान रह जाता था और सोचता था, मैं तो कभी ऐसा कुछ सोच भी नहीं सकता था। और फिर सलमान हैं। मुझे लगता है कि इस तरह के गुण ईश्वर के दिए होते हैं, साथ ही एक अच्छी आत्मा भी उसी तरह काम करने में सक्षम होती है।"

बता दें कि सुनील और अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय और सुनील शेट्टी के अलावा दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली सहित अन्य स्टार्स भी हैं।

Advertisement
×