Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Pati Patni Aur Woh Do : कॉमेडी का डबल डोज, आयुष्मान की 'पति पत्नी और वो दो' इस दिन होगी रिलीज 

फिल्म की दूसरी कड़ी का भी निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
आयुष्मान खुराना अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की। यह फिल्म 2019 की 'पति पत्नी और वो' की अगली कड़ी है, जो संजीव कुमार-विद्या सिन्हा की 1978 की फिल्म की रीमेक थी।
फिल्म की दूसरी कड़ी का भी निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जिन्होंने कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर व अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म के पहले भाग का भी निर्देशन किया था। 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म पहले 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा ने किया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज के सहयोग से किया गया है।
Advertisement
×