Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Palash Muchhal Dispute : पलाश मुच्छल ने धोखाधड़ी के दावे पर अभिनेता को कानूनी नोटिस भेजा, 10 करोड़ रुपये का मांगा हर्जाना

मुच्छल के वकील ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Palash Muchhal Dispute : म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल ने एक मराठी एक्टर को लीगल नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने एक्टर द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के लिए मानहानि के तौर पर 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

हफ्ते की शुरुआत में 34 साल के एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि मुच्छल ने उनके साथ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मुच्छल के वकील श्रेयांश मिथर ने दावा किया कि कंपोजर-फिल्ममेकर के पास कोई पैसा नहीं आया है। मुच्छल के वकील ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें बदनाम करने की नीयत से लगाए गए हैं। हमने सांगली के रहने वाले माने को मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

Advertisement

मुच्छल ने सोशल मीडिया पर जाकर माने के खिलाफ उठाए गए कानूनी कदम के बारे में लिखा। उन्होंने कहा कि माने ने जानबूझकर उनकी इज्जत और कैरेक्टर को खराब करने के इरादे से "झूठे, अपमानजनक व बहुत अधिक बदनामी वाले आरोप" लगाए थे। माने ने सांगली के पुलिस सुपरिटेंडेंट को दिए गए अपने आवेदन में मुच्छल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने बताया है कि मुच्छल उनसे 5 दिसंबर, 2023 को सांगली में मिले थे। शिकायत में कहा गया है कि जब माने ने फिल्म प्रोडक्शन में इन्वेस्ट करने में दिलचस्पी दिखाई, तो मुच्छल ने कहा कि वह उनके आने वाले प्रोजेक्ट 'नजरिया' में प्रोड्यूसर के तौर पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। आरोप है कि मुच्छल ने माने से कहा कि फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद, वह 25 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट पर 12 लाख रुपये का प्रॉफिट कमा सकते हैं। उन्हें फिल्म में एक रोल भी ऑफर किया।

इसके बाद दोनों दो बार मिले। आरोप है कि माने ने मार्च 2025 तक मुच्छल को कुल 40 लाख रुपये दिए। हालांकि, प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ, इसलिए माने ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कथित तौर पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सांगली पुलिस से संपर्क किया।

Advertisement
×