Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एक फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स और भरपूर पागलपन; 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आउट, हंसी के साथ मिलेगा एक्शन का फुल पैकेज

'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार के साथ दिखा कॉमेडी का तगड़ा तड़का

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Welcome to the jungle : कई महीनों से चर्चा में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। चार मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

अक्षय कुमार के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है जो कभी सुपरस्टार रहे एक एक्टर को तलाशने निकलता है। इस किरदार में अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं, जिनका करियर लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है। इसी तलाश के दौरान कई मजेदार घटनाएं और गलतफहमियां जन्म लेती हैं।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Advertisement

कॉमेडी और एक्शन का डबल डोज

ट्रेलर में जंगल एडवेंचर, धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और हंसी से भरपूर कॉमिक मोमेंट्स की भरमार है। फिल्म में वही मसाला देखने को मिलता है जिसने 'वेलकम' फ्रेंचाइजी को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई थी। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर सामने आई है। दोनों कलाकारों के बीच की शानदार केमिस्ट्री कई मजेदार सीन में देखने को मिलती है।

सितारों से सजी है पूरी फिल्म

'वेलकम टू द जंगल' में बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार कास्ट में से एक नजर आने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

बड़े पर्दे पर कॉमेडी का महा-धमाका

अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन की उम्मीद है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि मेकर्स ने कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का बड़ा पैकेज तैयार किया है। अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जो बड़े पर्दे पर हंसी और मनोरंजन का नया धमाका करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है।

Advertisement
×