Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Operation Safed Sagar : काश आपसे मिल पाता... कारगिल के जांबाज आरएस धालीवाल को याद कर भावुक हुए अभय वर्मा

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के हीरो को अभय वर्मा ने किया याद, बोले- धाली सर, आप मेरे हीरो हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Operation Safed Sagar : बॉलीवुड एक्टर अभय वर्मा ने अपनी आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में निभाए गए भारतीय वायुसेना के दिवंगत अधिकारी आरएस धालीवाल को भावुक श्रद्धांजलि दी। अभय ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए धालीवाल के साहस, समर्पण और देश के लिए दिए बलिदान को याद किया।

किरदार निभाने से पहले परिवार से जुड़े

आरएस धालीवाल ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान नंबर 17 स्क्वाड्रन में सेवा दी थी। वह ऊंचे पहाड़ी इलाकों में जोखिम भरे नाइट-स्ट्राइक मिशन उड़ाने वाले युवा फाइटर पायलटों में शामिल थे। अभय ने बताया कि किरदार की तैयारी के दौरान उन्होंने धालीवाल के साथ काम कर चुके अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने लिखा कि धालीवाल के साथियों ने उनके साहस और जज्बे की कई कहानियां साझा कीं, जिससे उन्हें इस किरदार को समझने में मदद मिली।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Verma (@verma.abhay_)

Advertisement

बेटी से मुलाकात ने किया भावुक

अभय ने धालीवाल की बेटी से मुलाकात को अपने लिए बेहद भावुक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि जब दोनों ने हाथ मिलाया तो उन्हें एक अजीब-सा जुड़ाव महसूस हुआ। अभय के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे की आंखों में धालीवाल को तलाश रहे थे और अपनी भावनाओं को संभालते हुए बातचीत की। अभिनेता ने अफसोस जताया कि वह धालीवाल से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सके, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनका आशीर्वाद हमेशा साथ रहेगा।

कारगिल के जांबाजों की कहानी

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के युवा अधिकारियों की बहादुरी, दबाव और बलिदान की कहानी पेश करती है। सीरीज में गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के मिशनों के साथ उन सैनिकों की निजी भावनाओं और संघर्षों को भी दिखाया गया है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए असाधारण जोखिम उठाए। ओनी सेन के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अभय वर्मा के साथ सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, प्राजक्ता कोली और आदिल हुसैन समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

Advertisement
×