O' Romeo Dispute : रिलीज से पहले अटकी ‘ओ रोमियो’; गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी ने जताई आपत्ति, दर्ज किया केस
मुंबई : शाहिद कपूर अभिनीत 'ओ रोमियो' के प्रदर्शन पर रोक के लिए याचिका
O' Romeo Dispute : गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने सोमवार को मुंबई की एक दीवानी अदालत में याचिका दायर कर आने वाली हिंदी फिल्म 'ओ रोमियो' के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया।
सनोबी ने याचिका में दावा किया है कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनधिकृत जीवनी है और फिल्म में उन्हें गलत तरीके से चित्रित किया गया है। हुसैन शेख को हुसैन उस्तारा के नाम से जाना जाता था। उनकी बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ दीवानी अदालत में मुकदमा दायर किया है।
उनकी याचिका पर 6 फरवरी को सुनवाई होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उस्तारा की भूमिका में हैं और यह जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।

