Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Mirzapur The Movie : कालीन भैया का जलवा फिर बरकरार, मिर्जापुर: द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 30.90 करोड़ रुपये

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Mirzapur The Movie : अभिनेता अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी समेत कई कलाकारों वाली फिल्म "मिर्जापुर: द मूवी" ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म "मिर्जापुर" के दुनिया की पहली फिल्म है जो बड़े पर्दे पर आई है।

व्यापार पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है। फिल्म में मिर्जापुर की अराजक दुनिया को फिर से दिखाया गया है, जहां गोलियों, विश्वासघात और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी रहती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×