Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Maa 2 Shooting : नोएडा फिल्म सिटी में पहली बार चलेगा कैमरा, 'मॉम 2' से होगी शूटिंग की शुरुआत

उत्तर प्रदेश: फिल्म सिटी में पहली फिल्म 'मॉम 2' की शूटिंग शुरू होने जा रही

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Maa 2 Shooting : उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रही फिल्म सिटी में आगामी हिंदी फिल्म 'मॉम 2' के साथ पहली बार शूटिंग शुरू होने जा रही है। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शूटिंग की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फिलहाल भूमि मानचित्रण का काम चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मानचित्रण के लगभग 20 दिनों के भीतर शूटिंग सेट तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी समूह के संयुक्त उद्यम 'बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड' इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को तैयार कर रहे हैं।

Advertisement

कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौता किया है और लेआउट प्लान की मंजूरी के बाद पहले चरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'मॉम' (2017) के सीक्वल की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करने का निर्णय राज्य के फिल्म निर्माण बुनियादी ढांचे में फिल्म जगत के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

Advertisement

Advertisement
×