Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Lagaan Re-Release : 25 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी आमिर की क्लासिक फिल्म, ऑस्कर तक पहुंची थी 'लगान'

आमिर खान अभिनीत 'लगान' 12 जून को सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Lagaan Re-Release : सुपरस्टार आमिर खान की ऑस्कर नामांकित फिल्म 'लगान' अपनी रिलीज की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 12 जून को देश भर के सिनेमाघरों में फिर से दिखाई जाएगी। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मूल रूप से 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ग्रामीणों के एक समूह और ब्रिटिश शासकों के बीच हुए क्रिकेट मैच की कहानी दिखाई गई थी।

'लगान' को 74वें एकेडमी पुरस्कार (ऑस्कर) में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा श्रेणी में नामांकित किया गया था। इस फिल्म को समीक्षकों की ओर से काफी सराहना मिली थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। आमिर खान की फिल्म निर्माण कंपनी 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे फिर से जारी किए जाने की घोषणा साझा की।

Advertisement

प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में लिखा कि एक कालजयी महागाथा जिसने हर दिल को छुआ। 'लगान' की 25वीं वर्षगांठ पर यह ऐतिहासिक कहानी बड़े पर्दे पर लौट रही है। 12, 13 और 14 जून को सिनेमाघरों में इस जादू को फिर से जिएं। फिल्म में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, ब्रिटिश कलाकार रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न, सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा और राजेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

Advertisement

फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था। इसके 'घनन घनन', 'मितवा', 'राधा कैसे ना जले' और 'ओ रे छोरी' जैसे गीत आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इस फिल्म ने 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म' सहित आठ राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

Advertisement
×