Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kohrra Season 2 : नेटफ्लिक्स पर पुलिस ड्रामा की वापसी, बरुन सोबती-मोना सिंह सुलझाएंगे नया रहस्य

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'कोहरा' का दूसरा सीजन 11 फरवरी को रिलीज होगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kohrra Season 2 : पुलिस पर आधारित प्रशंसित सीरीज 'कोहरा' का दूसरा सीजन 11 फरवरी को प्रसारित होगा। इसकी घोषणा स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को की। पहले सीजन को आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया था और चरित्र केंद्रित कथानक के लिए इसकी व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभिनेता बरुन सोबती सहायक सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के रूप में वापसी करेंगे, जबकि मोना सिंह सीरीज में एक प्रमुख नए किरदार में दिखाई देंगी। दूसरे सीजन में गरुंडी जगराना को पीछे छोड़कर डलेरपुरा पुलिस थाने का जिम्मा संभालते नजर आएंगे, जहां वह नई कमांडिंग ऑफिसर धनवंत कौर को रिपोर्ट करेंगे, जिसकी भूमिका मोना सिंह निभा रही हैं।

Advertisement

गुंजीत चोपड़ा, डिग्गी सिसोदिया और सुदीप शर्मा द्वारा लिखी गयी सीरीज 'कोहरा' का निर्माण 'ए फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शन' ने किया है। प्राइम वीडियो के 'पाताल लोक' में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले शर्मा, फैसल रहमान के साथ निर्देशक की भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement

शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम भावनाओं का एक उतार-चढ़ाव भरा सफर है। बरुन और मोना ने शानदार काम किया है, और मैं लोगों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कोहरा को लीक से हटकर बताया, जिसने अपनी सहज कहानी कहने की शैली के लिए पुरस्कार और आलोचनात्मक प्रशंसा अर्जित की है।

Advertisement
×