Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kahaani 2 Dispute : सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC ने खारिज किया 'कहानी 2' कॉपीराइट मामला

सुप्रीम कोर्ट ने 'कहानी 2' को लेकर फिल्मकार सुजॉय घोष के खिलाफ दायर कॉपीराइट मामले को खारिज किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kahaani 2 Dispute : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकार सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी 2' को लेकर उनके खिलाफ कथित कॉपीराइट उल्लंघन के एक मामले में झारखंड की एक अदालत के समक्ष लंबित कार्यवाही को शुक्रवार को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक आराधे की पीठ ने घोष की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के 22 अप्रैल 2025 के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने घोष के खिलाफ लंबित कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

पीठ ने घोष की याचिका स्वीकार करते हुए कहा, ''मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) द्वारा सात जून, 2018 को पारित समन आदेश और हाई कोर्ट द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को पारित आदेश को रद्द किया जाता है तथा निरस्त किया जाता है।'' सुप्रीम कोर्ट ने हजारीबाग के सीजेएम की अदालत में लंबित मामले को रद्द करने की घोष की याचिका पर झारखंड सरकार को पिछले साल जुलाई में नोटिस जारी किया था।

Advertisement

फिल्मकार ने कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत उनके खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का प्रथम दृष्टया मामला बनने संबंधी सीजेएम अदालत के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जिसे उसने खारिज कर दिया था। शिकायतकर्ता उमेश प्रसाद मेहता ने फिल्म 'सबक' की एक पटकथा लिखी थी, जिसे उसका कॉपीराइट प्राप्त करने के लिए हजारीबाग के नोटरी पब्लिक ने प्रमाणित किया था।

Advertisement

यह आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता ने घोष से मुलाकात की थी और एक सिफारिश पत्र प्राप्त किया था जो किसी फिल्म की पटकथा का कॉपीराइट प्राप्त करने के लिए आवश्यक था। घोष ने शिकायतकर्ता की पटकथा की एक प्रति अपने पास रख ली और 'कहानी 2' फिल्म बनाकर शिकायतकर्ता के कॉपीराइट का जानबूझकर उल्लंघन किया। शिकायतकर्ता ने हजारीबाग के एक फिल्म केंद्र में यह फिल्म देखी थी जिसके बाद उसने आरोप लगाया कि घोष ने उसकी पटकथा चोरी कर कॉपीराइट का उल्लंघन किया।

Advertisement
×